बीजेपी के शासन में बहू-बेटियों का हो रहा अपमान : संधू
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
हलका विधायक और पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है। प्रदेश की बहू-बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार में इनका अपमान हो रहा है। इसका उदाहरण हाल ही में हुए एचटेट के दौरान देखने को मिला।
वह जनजागरण अभियान को लेकर गांव खेड़ी शहीदां ठसका मीरांजी, रोहटी, जलबेहडा, नैसी, इस्माईलपुर, टबरा, तंगोली, मडाडों, मलिकपुर, बचकी, चनालहेडी, बचकी, मांडी, पिपली माजरा, भूस्तला, मेघा माजरा, श्रीनगर, अजमत पुर, दुनिया माजरा, खंजर पुर, झांसा, थांदडों, लोटनी, सूरजगढ़ आदि गांव में कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाने के बाद पुराने शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एचटेट पेपर के दौरान बहू-बेटियों से सभ्यता की पहचान मंगलसूत्र, नवविवाहित सुहागिनों से उनके आभूषण उतरवाए गए। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सरकार की ऐसी नीतियों के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर इनेलो जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, बलदेव सिंह वडैच, हलका प्रधान कर्ण सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रहलाद भगत शर्मा, धर्मेंद्र नैन, अनवर खान, सुरजीत राणा, प्रीतम सिंह, सुरेश टबरा, अमरजीत शेरगढ़, दिलबाग सिंह ठसका मीरांजी, सर्वजीत सिंह, दिलबाग सिंह लोटनी, सूबा सिंह प्रधान मंडी एसोसिएशन, नसीब सिंह, मलकीत सिंह, दलबिंद्र सिंह, डॉ. छबेग सिंह, जगपाल, रणधीर सिंह, जरनैल सिंह, महिंद्र कंथला आदि उपस्थित थे।