फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूकां सीएम का पुतला ं

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीएम का पुतला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
वर्तमान प्रदेश सरकार ने दादूपुर नलवी नहर के प्रोजेक्ट को बंद करने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में वीरवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिव कुंडू के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता महाराजा अग्रसेन चौक पर पहुंचे। वहां उन्होंने सीएम मनोहर लाल का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। कुंडू ने कहा कि आज भाजपा सरकार ने किसानों के हितों पर कुठाराघात किया है। इसे किसान माफ नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हर नीति कर्मचारी से लेकर आज जन विरोधी अपना रही है। इससे हर वर्ग दुखी है। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष हरदीप चीमा, ब्लॉक अध्यक्ष नितिश बलाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें