धूमधाम से मनाया भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
मंगौली जाट्टान में भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस मनाया गया। इस दौरान शोभायात्रा का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ गांव के समाजसेवी गुरनाम मंगौली ने मंदिर स्थल से हरी झंडी दिखा कर किया। यह पूरे गांव की के मुख्य चौकों से होते हुए मंदिर में पहुंचकर पूर्ण हुई। गुरनाम ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन काल के महान ऋषियों में शामिल थे। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना की। इस अवसर पर सुखबीर सिंह, नरेश कुमार, कलीराम, राजबीर सिंह, राजू, मुकेश, अजय आदि मौजूद थे।