फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बेटियां बनेंगी बेटियों के लिए रॉल मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बेटियां ही बनेंगी बेटियों के लिए रॉल मॉडल
विज्ञापन

- शिखर पर पहुंची बेटियां राजकीय कन्या स्कूलों में पहुंच कर करेंगी प्रोत्साहित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सफलता के शिखर पर पहुंच चुकी बेटियां अब कन्या स्कूलों में पढ़ाई कर रही बेटियों के लिए रॉल मॉडल बनेंगी। ये बेटियां इन स्कूलों में दूसरी बेटियों में पढ़ाई में अव्वल आने के साथ-साथ जीवन में कुुछ बेहतर कर गुजरने के लिए जोश भरेंगी।
इस संबंध में हाल ही में प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है। इसके अनुसार पहले अपने-अपने क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंची हर जिला की बेटियों की पहचान करनी होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेज निर्देश जारी कर दिए हैं। इन बेटियों की पहचान कर उन्हें विभाग की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में स्थित राजकीय कन्या विद्यालयों में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके बाद सफल हुई ये बेटियां न केवल स्कूली छात्राओं को अपनी कामयाबी के पीछे रहे इतिहास से लेकर इसके लिए किए गए प्रयासों से अवगत करवाएंगी बल्कि अपने-अपने क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी भी देंगी। रॉल मॉडल के तौर पर ये बेटियां उन्हें अपनी तर्ज पर सफलता को लेकर प्रोत्साहित भी करेंगी तो वहीं कुछ टिप्स भी देंगी। विशेष तौर पर ये रॉल मॉडल सरकारी स्कूलों में शनिवार को करवाई जाने वाली ज्वॉयफुल एक्टिविटी के दौरान ही स्कूलों में पहुंचेंगी और वे विशेष रूप से छात्राओं की क्लास लेंगी।
विज्ञापन


हॉकी की सिरमौर बनी बेटियां भी लेंगी क्लास
हॉकी की सिरमौर बनी शाहाबाद की बेटी रानी रामपाल सहित अन्य बेटियां भी उक्त स्कूलों में जाकर बेटियों की क्लास लेंगी। इसके लिए उनसे संपर्क किए जाने के कई दिनों से प्रयास किए जा रहे हैं। यहीं नहीं शिक्षा, प्रशासन, राजनीति से लेकर दूसरे क्षेत्रों में भी कामयाब रही बेटियां स्कूलों में पहुंच बेटियों को प्रोत्साहित करेंगी।
विज्ञापन


जारी किए स्कूल मुखियाओं को निर्देश : आश्री
सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना संयोजक अरुण आश्री का कहना है कि विभाग ने स्कूलों में बेटियों को सशक्त बनाने केे लिए यह कदम उठाया है। सभी स्कूल मुखियाओं को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं और वे अपने-अपने क्षेत्र में सफल रही बेटियों को आमंत्रित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें