फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया 23वां प्राणप्रतिष्ठा समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
स्थाणु तीर्थ स्थित श्री अद्वैत विज्ञान मठ दंडी आश्रम में मंगलवार श्री गणेश चतुर्थी पर्व एवं 21वां प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर ऋद्धपि सिद्धि गणेश मंदिर में कई कार्यक्रम हुए व हजारों लोगों ने सभी कामों को निर्विघ्र चलाने वाले गणाधिपति को नमन किया।
विज्ञापन

पूजा अर्चना, हवन, भंडारे में सैकड़ों साधुओं, ब्राह्मणों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्री अद्वैत विज्ञानमठ दंडी आश्रम के संचालक नारायण स्वरुप ब्रह्मचारी ने बताया कि वर्ष 1995 में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आश्रम द्वारा मंदिर विधभनहर्ता भगवान श्रीगणेश की मूर्ति की रिद्धि-सिद्धि की मूर्तियों सहित प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। हर वर्ष गणेश चतुर्थी व प्राणप्रतिष्ठा दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष 23वां प्राण प्रतिष्ठा दिवस मनाया गया। मंदिर में रिद्धि सिद्धि सहित विराजमान विध्रहर्ता गणपति भगवान की पूजा के बाद मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। गणपति पूजन के साथ हवन संपन्न हुआ। आरती के बाद भगवान श्री गणेश व अन्य देवी देवताओं का भोग लगाया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम कालेज के पूर्व अध्यक्ष मंगलराम अत्रि, राम कुमार आत्रेय, वीरभान शर्मा, अवतार सैनी, ईश्वर अत्रि, डा. राम मेहर अत्रि, नंदलाल आढ़ती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें