कुरुक्षेत्र। नंबर प्लेट नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। एक से 11 नवंबर तक 20 हजार से अधिक वाहनों की जांच कर 1300 के चालान किए गए, जबकि जरूरी दस्तावेज नहीं मिलने पर 108 वाहन इंपाउंड किए गए। इनमें बिना निर्धारित पैटर्न की नंबर प्लेट वाले 1169 और बिना नंबर प्लेट वाले 131 वाहन शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने कहा कि प्रत्येक वाहन पर निर्धारित मानकों के अनुसार हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाना जरूरी है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और जरूरी दस्तावेज साथ रखने की अपील की।