फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: नेशनल हाईवे पर सुबह पांच बजे बस-ट्राला टकराए, दिल्ली से जम्मू जा रही थी बस; शाहाबाद में हादसा

Thu, 12 Nov 2026 08:41 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र

सार

बस दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही थी। हादसा हुआ, तब बस सवार अधिकतर लोग सो रहे थे। बस जैसे ही शाहाबाद में मारकंडा पुल के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्राले में टक्कर हो गई। हालांकि बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बच गए।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर सुबह करीब 5 बजे एक निजी बस व ट्राले की टक्कर हो गई। बस में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस दिल्ली से जम्मू की ओर जा रही थी। हादसा हुआ, तब बस सवार अधिकतर लोग सो रहे थे। बस जैसे ही शाहाबाद में मारकंडा पुल के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्राले में टक्कर हो गई। हालांकि बस में बैठे सभी यात्री सुरक्षित बच गए। बस का एक दरवाजा भी लॉक हो गया जिसके चलते कई यात्री आपात दरवाजे से निकले। यात्रियों के मुताबिक चालक तेज गति से बस चला रहा था। ट्राला चालक ने भी अचानक ब्रेक लगा दी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने भी हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें