कुरुक्षेत्र। सात दिन में स्वास्थ्य विभाग की 130 टीमों ने जिलेभर में स्क्रीनिंग अभियान चलाकर बुखार से संबंधित 5110 लोगों के मलेरिया की जांच के लिए सैंपल लिए। विभाग की टीमें रोजाना 350 से 400 लोगों की खून की जांच के लिए सैंपल ले रही है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में भी 300 से 400 मरीज अपनी जांच कराने पहुंच रहे हैं। सरकारी विभाग के पास ही रोजाना 600 से 700 लोग बुखार से पीड़ित संपर्क में आ रहे हैं।
ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जागरूकता अभियान के साथ साथ फोगिंग अभियान भी चला रही है। वहीं स्कूलों में जाकर बच्चों के लिए मलेरिया व डेंगू संबंधी गतिविधियां करा रही है। टीम सदस्यों में एसएमआई, हेल्थ इंस्पेक्टर, हेल्थ वर्कर, ब्रिडिंग चैकर शामिल हैं। जिला के सभी एमपीएचडब्ल्यू वर्करों का तीन दिन का प्रशिक्षण करवाया गया।
बॉक्स
किस तारीख को विभाग ने कितने लिए सैंपल
तारीख सैंपल
11 जुलाई 447
12 जुलाई 376
14 जुलाई 467
15 जुलाई 338
16 जुलाई 2649
17 जुलाई 475
18 जुलाई 358
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 16 जुलाई को सर्वाधिक 2649 लोगों के मलेरिया की जांच के लिए सैंपल लिए। महामारी जांच कर्ता बिंदु राय ने बताया कि टीमें रोजाना फील्ड में लोगों की जांच कर रही है। मौसम के परिवर्तनशील होने के बाद से मच्छरों की तादाद बढ़ी है। जिस वजह से लार्वा व बुखार के मरीज सामने आ रहे है। अभी तक जिले में स्थिति कंट्रोल में है। राय ने बताया कि जिले में अभी तक एक मलेरिया व एक डेंगू के मरीज की पुष्टि हुई है।
बॉक्स
96 जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 96 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिला। विभाग ने दस लोगों को नोटिस थमाया। विभाग अभी तक 476 लोगों को नोटिस दे चुका है।