फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवीन संकल्प शिविर में 128 लोगों ने लिया सुविधाओं का लाभ

विज्ञापन
लाडवा। नवीन संकल्प शिविर में हिस्सा लेते ग्रामीण। विज्ञप्ति
विज्ञापन
लाडवा। सांसद नवीन जिंदल के सहयोग से हल्के के गांव बपदा और बपदी में पहुंच कर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया गया व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

शिविरों में मोबाइल मेडिकल युनिटों में, एमबीबीएस डॉक्टरों द्वारा परामर्श और जांच के बाद निशुल्क दवाइयां वितरित की गई है। इस मौके पर रक्त और युरिन के टेस्ट भी किये गए साथ ही लोगों को आधार कार्ड, पेंशन और नवीन जिंदल यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के बारे में लोगों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जाता है। सांसद के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दोनों गांवों के नवीन संकल्प शिविरों में 128 लोगों को उपरोक्त तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। इस अभियान के तहत लोगों को नि:शुल्क दवाइयां, परामर्श और खान-पान से संबंधित स्वास्थ्यवर्धक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें