फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाना सराहनीय: रंबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया जाना सराहनीय : रंबा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेशाध्यक्ष रामकुमार रंबा ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को राज्यसभा में संवैधानिक दर्जा दिया जाने का स्वागत किया है। रंबा ने कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को यह दर्जा मिलने के बाद पिछड़ा वर्ग को उनके हक मिलेंगे। रामकुमार रंबा शुक्रवार को सिरसला रोड स्थित अपने कार्यालय में बैठक को संबोधित कर रहे थे। रंबा ने बताया कि वीरवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने के प्रस्ताव को राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। सदन में मतविभाजन के दौरान विधेयक पक्ष में 406 सदस्यों ने मत दिए। रंबा ने प्रधानमंत्री का आभार जताया। पिछड़ा वर्ग के लोगों में ओबीसी वर्ग आयोग बनने पर खुशी की लहर है। बैठक में महासभा के संरक्षक रामरत्न कटारिया, महासचिव रोशनलाल धीमान, बलबीर सिंह, बलवंत सिंह रामगढिय़ा, प्रेम नागवान, सुखविंद्र सिंह मसाना, कुलवंत सिंह, कुलदीप वकील, हरनेक सिंह, हरिराम पांचाल, गुरचरण लाल, ईश्वर कंबोज, श्याम सैनी, नसीब सिंह, मोहन सिंह, मोहन लाल धीमान तथा सुभाष सिरसमा इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें