फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134 ए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। नियम 134ए के तहत आवेदन जमा करने का पहला दिन असमंजस भरा रहा। सुबह ऑफलाइन जमा होने वाले फार्म दोपहर बाद जमा नहीं करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। इससे गुस्साए अभिभावक दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन संगठन के अध्यक्ष के नेतृत्व में बीआरसी कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए। इस दौरान कर्मचारियों ने ऑनलाइन ही आवेदन लेने तो अधिकारियों ने ऑफलाइन भी आवेदन जमा होने की बात कही। देर शाम तक इसी बात पर मुद्दा लटका रहा। इस कारण विद्यार्थियों के आवेदन जमा नहीं हो पाए।
प्रदेश भर में वीरवार से नियम 134 ए के तहत आवेदन फार्म जमा होने शुरू हो गए हैं। पहले इन आवेदन फार्मों को अभिभावक ऑफ लाइन या ऑनलाइन माध्यम से भरकर खंड कार्यालय पर बनाए गए निर्धारित स्थान पर जमा करवा सकते थे। रोहतक ब्लॉक में यह फार्म पुलिस लाइन के पास स्थित बीआरसी केंद्र पर जमा हो रहे हैं। यहां पर सुबह से अभिभावकों की भीड़ जमा हो गई थी। दोपहर लगभग 12:15 बजे तक यहां पर ऑफलाइन फार्म बिना किसी रोक-टोक से जमा हो रहे थे। बाद में यहां पर एक नोटिस चस्पा कर दिया गया। इस नोटिस पर अभिभावकों को फार्म को ऑनलाइन भरने के निर्देश दिए गए। इसके बाद से अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसके बाद से वहां पर आवेदन जमा कर रहे कर्मचारियों ने अगले निर्देश मिलने तक ऑफलाइन फार्म जमा करना बंद कर दिया। इसके बाद अभिभावकों का एक दल दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के अध्यक्ष सतबीर सिंह हुड्डा के पास पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मामले की सूचना पाकर लगभग साढ़े चार बजे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अभिभावकों को समझाया।
विज्ञापन



वीडियो कांफ्रेंस में मिले ऑनलाइन फार्म जमा भरने के निर्देश :
मिली जानकारी के अनुसार वीडियो कांफ्रेंस में बताया गया कि नियम 134ए के तहत ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। इसके बाद सूची भी ऑनलाइन ही जारी की जाएगी। यही सूची मान्य होगी। अगर ऑफलाइन फार्म में किसी प्रकार की गलती मिलती है तो उस फार्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। बीआरसी केंद्र पर करीब 40 कर्मचारियों की ड्यूटी कक्षा अनुसार आवेदन फार्म लेने के लिए लगाई गई है।

ऑनलाइन आवेदन करते वक्त विद्यार्थियों को पुराने स्कूल से चाहिए स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर
कर्मचारियों ने बताया कि जब ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो उन्हें एक स्टूडेंट रजिस्ट्रेशन नंबर (एसआरएन) देना होगा। अभिभावकों को यह नंबर उस स्कूल से मिलेगा जिसमें विद्यार्थी पिछली कक्षा में पढ़ते थे।

वर्जन :
शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए निर्देशों के अनुसार अभिभावक ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। लेकिन यहां कर्मचारी बता रहे हैं कि उन्हें ऑफलाइन फार्म लेने से मना कर दिया गया है। ऐसे में अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
- सतबीर सिंह हुड्डा, अध्यक्ष दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन।
------
बीआरसी केंद्र पर ऑफलाइन फार्म जमा हो रहे हैं। आज लगभग 40 आवेदन फार्म जमा किए गए। जो फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे उनकी तो हमें हार्ड कॉपी लेनी ही नहीं है। लोगों को सहूलियत इसमें है कि वे ऑनलाइन फार्म भरें। हमें ऑफलाइन फार्म को ऑनलाइन करने में समस्या आएगी। ऑफलाइन फार्म लेने से इंकार नहीं किया गया है, बल्कि अभिभावकों को बताया गया है कि यह लिंक है इस लिंक पर जाकर फार्म ऑनलाइन भर लीजिए। हमारे पास जो ऑफलाइन फार्म आएंगे तो हम उन फार्मों को ऑनलाइन कर देंगे। फार्म लेने से किसी ने मना नहीं किया है।
- आदर्श राजन, खंड शिक्षा अधिकारी, रोहतक।

नियम 134 ए के आवेदन फार्म ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरीकों से लिए जाएंगे। ऑफलाइन फार्म लेने से इनंकार नहीं किया गया है। अगर किसी आवेदन को ऑफलाइन से ऑनलाइन करने में किसी प्रकार की समस्या आती है तो शिक्षा विभाग इसके लिए जिम्मेवार नहीं होगा। कुछेक लोग अभिभावकों को बरगला रहे हैं।
विज्ञापन

- परमेश्वरी हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, रोहतक।

बाक्स:
सांपला खंड में 36 स्कूलों में 911 सीटें खाली
अमर उजाला ब्यूरो
संापला। नियम 134ए के तहत गुरूवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन केवल दो अभिभावकों ने अपने बच्चों के फॉर्म जमा कराए। सांपला ब्लॉक के 36 प्राइवेट स्कूलों की ओर से 2 से 12 वीं तक में 911 सीट रिक्त दर्शाई गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा फोगाट ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 7 अप्रैल को परीक्षा होगी। 11 अप्रैल को परिणाम घोषित होगा। दाखिला प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो और पारदर्शिता बरतने के लिए एक सीनियर अधिकारी की मॉनीटरिंग टीम गठित की गई है।

ये कागजाता जरूरी
पिछली कक्षा के रिजल्ट की फोटो कॉपी
जन्म प्रमाण पत्र
आधार कार्ड
जाति प्रमाण पत्र
हरियाणा निवास प्रमाण पत्र
राशन कार्ड
आयप्रमाण पत्र
बीपीएल की लिस्ट
माता-पिता का वोटर कार्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें