फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग का तांडव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रीपर से निकली चिंगारी, 120 एकड़ में गेहूं जलकर राख
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव अमीन व बरानी में आग ने जमकर तांडव दिखाया। दोनों गांव के किसानों की 120 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दोपहर के समय लगी आग को बुझाने के लिए पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों व दोनों गांवों के सैकड़ों लोगों ने बेहद मुश्किल से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर काबू पाया तो वहीं उसी दौरान थानेसर के नायब तहसीलदार व नीलोखेड़ी के तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार को जल्द ही रिपोर्ट भेजी जाएगी। बताया जा रहा है कि आग रीपर से निकली चिंगारी से लगी। आग भूसे की ट्रॉली में लगन से फैल गई और फिर फसल को चपेट में ले लिया।
राजीव कुमार, अनिल, संदीप सहित अन्य ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब दो बजे अमीन से गांव समाना बाहू रोड की ओर से गेहूं की फसल में आग लगी दिखाई दी, जिसकी सूचना गांव में संबंधित किसानों को दी गई। जब तक किसान खेतों में पहुंचे तो आग पूरी तरह से भड़क चुकी थी और गांव अमीन के ही किसानों की करीब 100 एकड़ गेहूं व दर्जनभर एकड़ के फानों अपनी चपेट में ले लिए। वहीं इन्हीं खेतों के साथ लगते करनाल जिला के गांव बरानी के भी 20 एकड़ में यह आग फैल गई। हवा चलने से आग और भी भड़कती रही, जिससे लोग भी समीप जाने से कतराने लगे। सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र से फायर ब्रिगेड की तीन व नीलोखेड़ी से दो गाड़ियां पहुंची तो वहीं सूचना मिलने पर दोनों गांवों के सैकड़ों लोग भी पहुंच गए। सभी लोग अपने-अपने प्रयासों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दो घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद आसपास के अन्य किसानों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रीपर व ट्रॉली जली तो चालक ने कूदकर बचाई जान
दोपहर के समय लगी आग हवा के चलते और भी भड़क गई, जिससे उन्हीं खेतों के समीप रीपर से भूसा बना रहा चालक दया सिंह भी फंस गया। उसने रीपर से कूदकर जान बचाई तो वहीं ग्रामीणों के अनुसार रीपर व ट्रॉली आग की भेंट चढ़ गई।
गांव अमीन के सरपंच के किसानों की जली फसल
किसान-- नुकसान (एकड़ में)
सरपंच पुर्नवशु व उनके भाई 30
सतपाल सिंह- 05
राजेश कुमार- 07
प्रवीण कुमार-06
ईश्म सिंह-08
रणबीर सिंह-09
हरपाल सिंह-05
हरदेव सिंह-05
नरेंद्र सिंह -04
जसबीर सिंह-04
सुरेश कुमार-05
गांव बरानी से कुछ दूर ही इन किसानों की जली फसल, डेयरी बची
राज किशन, विनोद कुमार, रामकिशन, पाल सिंह की 20 एकड़ फसल आग की चपेट में आई है। भड़की आग से गांव बरानी में दहशत सी फैल गई। गांव अमीन के सरपंच पुर्नवशु का कहना है कि आग गांव से कुछ ही दूरी पर रह गई थी। वहीं गांव के बाहर खेतों की ओर से ही स्थित एक दुग्ध डेयरी तक आग पहुंचने की संभावना बन गई थी, लेकिन प्रशासन व दोनों गांवों के लोगों के प्रयासों के चलते आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद ही लोगों को चैन की सांस मिली।
विज्ञापन

अमीन के करीब 80 एकड़ में फैली थी आग : नायब तहसीलदार
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार परमिंदर सिंह का कहना है कि गांव अमीन के करीब 80 एकड़ क्षेत्र में आग फैली थी, जिसके बीच कुछ फानों भी थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग रीपर में उठी चिंगारी से भड़की थी। सही जांच के लिए पटवारी को आदेश दे दिए हैं, जो अगले दो-तीन दिन में पूरी रिपोर्ट देगा और उसे सरकार को भेजा जाएगा। नियमानुसार मुआवजा भी किसानों को अवश्य मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें