फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट सभा का विवाद गहराया, आमने-सामने हुई नई व पुरानी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाट सभा का विवाद गहराया, आमने-सामने हुई नई व पुरानी कमेटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जाट सभा का विवाद गहरा गया है। जहां गत चार अप्रैल को ही जाट धर्मशाला में हुई बैठक के दौरान बनाई गई नई कमेटी ने सदस्यता शुरू किए जाने का निर्णय लिया वहीं पुरानी कमेटी ने इस पर सवाल उठा दिए है। वीरवार को प्रधान राजकुमार ढुल की ओर से प्रेस को जारी ब्यान में बताया गया कि जाट सभा की सदस्यता खोले जाने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है । यहां तक कि नई कमेटी के गठन से भी इंकार किया गया और बताया कि जाट धर्मशाला में 9 हजार वोट व 55 कॉलेजियम बने हुए है। नई कमेटी का गठन इन कॉलेजियम से किया जाएगा। वहीं धन्ना भगत शिक्षण संस्थान के प्रधान फतेह सिंह की ओर से प्रेस को भेजे ब्यान में कहा गया है कि संस्थान की सदस्यता नहीं खोली गई है। इसी मामले को लेकर वीरवार को संस्थान में एक बैैठक भी हुई। वहीं नई कमेटी के प्रधान अंग्रेज सिंह का कहना है कि सात जनवरी को ही पूर्व प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था जबकि उस दौरान समाज ने चौधरी छोटू राम जयंती तक इस कमेटी द्वारा कार्य किए जाने को कहा गया था। यहीं नहीं उसी दौरान हुई सभा में कहा गया था कि चौधरी छोटू राम जयंती के बाद कभी भी नई कमेटी सभा की बैठक कर बुलाई जा सकती है और चार अप्रैल को समाज के लोगों की बैठक हुई, जिसमें ही नई कमेटी का गठन किया गया। सदस्यता भी कभी बंद नहीं की जा सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें