फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने ली पार्टी कार्यकर्ताओ की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री ने ली कार्यकर्ताओं की क्लास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अगले वर्ष होने वाले चुनावी रण की तैयारी को लेकर भाजपा ने अपना मंथन शुरू कर दिया है। इसी के चलते ही बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं मध्यप्रदेश से एमपी कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं की क्लास ली, जिसमें उन्होंने पार्टी से लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार व पीएम से लेकर सीएम तक की लोगों में क्या छवि है, यह जानने का प्रयास किया। यहीं नहीं कार्यकर्ता पार्टी व सरकार की नीतियों को लोगों के बीच सही ढंग से पहुंचा भी रहे हैं या नहीं और उनका तरीका कैसा है, यह सब जाना। इस दौरान कई कार्यकर्ता ताकते रह गए तो कई बोले बेहतर है सब कुछ। लेकिन अधिक कार्य करने की जरूरत है।
विज्ञापन

कैलाश विजयवर्गीय पार्टी के कार्यक्रम के अनुसार अमीन मंडल के अलावा पिपली मंडल के अंतर्गत आने वाले गांव कनीपला में पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक करने पहुंचे थे। लाडवा हलके का गांव होने के चलते कनीपला में जब विजयवर्गीय पहुंचे तो क्षेत्र के विधायक डॉ. पवन सैनी भी विधानसभा से सीधे गांव पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ अपनी ओर से भी फीडबैक दिया। राष्ट्रीय महासचिव ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि वर्तमान में केंद्र व प्रदेश सरकार कैसा कार्य कर रही है। जो नीतियां सरकार की ओर से अपनाई व लागू की गई हैं, उनका आम लोगों तक फायदा पहुंच रहा है या नहीं। यहीं नहीं उन्होंने सरकार की नीतियों की सफलता व असफलता पर फीडबैक लेते हुए यह भी पूछा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम मनोहर लाल खट्टर की ईमानदार छवि लोगों में बरकरार है या कोई अंतर आया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी कार्यकर्ता अपने स्वार्थ में पार्टी का गलत संदेश लोगों के बीच में न जाने दें और अगले चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करते हुए लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, वेदपाल के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष एंव जिला प्रभारी बंतो कटारिया, जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन गुरदयाल सुनहेड़ी, पिपली मंडल प्रभारी विनित क्वात्रा, अमीन मंडल प्रभारी अमित रोहिला, सुशील राणा, रविंद्र सांगवान, मंगत चौहान, मुकेश वर्मा, मंजीत कौर सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें