यमुनानगर में प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में आज बंद रहेंगे प्राइवेट स्कूल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/पिहोवा।
यमुनानगर के एक प्राइवेट स्कूल में पिछले दिनों छात्र द्वारा प्रिंसिपल की हत्या के विरोध में मंगलवार को प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार को प्राइवेट स्कूल सांझा मंच की ओर से सचिव वेदप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें प्राइवेट स्कूलों की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सचिव वेदप्रकाश शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों यमुनानगर के प्राइवेट स्कूल में छात्र ने प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के विरोध में सांझा मंच की बैठक हुई, जिसमें हत्या के विरोध में सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों ने एक दिन के लिए स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। प्राइवेट स्कूल संचालक सुरक्षा को लेकर मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन भी देंगे। इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, मनोहर लाल, जयपाल चावला, प्रवीण सैनी, सुभाष चंद, सतपाल, राजेश कुमार तथा राजकुमार सहित कई स्कूल संचालक मौजूद रहे।