फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में रही क्रिसमस पर्व की धूम , बच्चे बने शांता क्लाज

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में रही क्रिसमस की धूम, बच्चे बने सांता क्लॉज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में सोमवार को क्रिसमस पर्व की दिन भर धूम रही। शहर में स्थित विभिन्न गिरजाघरों में क्रिश्चियन समाज में उत्साह दिखा। क्रिश्चियन समाज के लोगों के साथ अन्य समाज के लोगों ने भी यह पर्व मनाया। शिक्षण संस्थाओं में नन्हे बच्चे सांता क्लॉज के रूप में नजर आए। कैसल मॉल और अन्य शॉपिंग माल, होटल में भी देर शाम तक इस पर्व की धूम दिखाई दी। साधु मंडी के समीप स्थित गिरजाघर और झांसा रोड पर स्थित गिरजाघरों को पर्व पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह यहां पर प्रार्थना करने के लिए समाज के लोग पहुंचने लगे।
विज्ञापन

साधु मंडी गिरजाघर में पादरी सीजी डेनियल ने श्रद्धालुओं को सरमन दिया। इस दौरान एडवोकेट एवं गिरजाघर के सचिव पीटर मसीह और अन्य श्रद्धालु यहां प्रार्थना करने पहुंचे। उन्होंने कैंडल जलाकर इस पर्व पर एक दूसरे को बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की कार्यसमिति के सदस्य जय भगवान शर्मा डीडी ने कहा की प्रभु यीशु मसीह ने समाज को एकता, भाईचारे और शांति का संदेश दिया था। उन्होंने संसार की भलाई और कल्याण के लिए अपने आपको सूली पर चढ़ाया। कुबेर कॉलोनी स्थित बलिविर्स गिरजाघर में उन्होंने केक काटकर उपस्थित श्रद्धालुओं को क्रिसमस की बधाई दी। इस अवसर पर बलिविर्स चर्च के शिष्य विजेंद्र मेहरा ने अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया और लोक जन कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वार्ड-2 की पार्षद गीता रानी, समाजसेवी बलबीर बाजीगर, प्रवीण गॉड, जसपाल नागी, पास्टर महिंद्र मेहरा, सिस्टर अर्चना मसीह, सोनिया मसीह, मायाराम मसीह, शुभम, फूलचंद, मूलचंद, सीमा, मीनू, पास्टर सतबीर, पवन मेहरा, यावेश मेहरा, अश्वनी चंदेल, साहब सिंह, जगीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें