फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ में हनुमान के गुणगान के साथ आज होगा गीता जंयती का ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यापीठ में हनुमान के गुणगान के साथ आज होगा गीता जयंती का ध्वजारोहण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
श्री जयराम विद्यापीठ में मंगलवार को हनुमान जी के गुणगान के साथ गीता जयंती का ध्वजारोहण किया जाएगा। यह जानकारी संस्था के प्रवक्ता राजेश सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि जयराम विद्यापीठ परिसर में संत महात्मा और ब्रह्मचारी हनुमान का गुणगान करेंगे। इस अवसर भारत साधु समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जयराम संस्थाओं संचालक ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सानिध्य में 21 नवंबर को विद्यापीठ गुरुओं की परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण कर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ श्री गीता जयंती महोत्सव-2017 का शुभारंभ किया जाएगा। सिंगला ने बताया कि गीता जंयती के ध्वजारोहण के साथ ही विद्यापीठ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का भी शुभारंभ हो जाएगा। विद्यापीठ में ध्वजारोहण से पूर्व ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के सानिध्य में सभी ट्रस्टियों, ब्रह्मचारियों और जयराम संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा हनुमान जी का मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन किया जाएगा। यज्ञ बाद प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसी दौरान भारत साधु समाज के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें