जिंदल ने जाति धर्म से ऊपर उठ कर किया हर समुदाय के लिए कार्य : कंवरदीप
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन।
युवा कांग्रेस के लाडवा विधानसभा अध्यक्ष कंवरदीप सैनी ने कहा कि पूर्व सांसद नवीन जिंदल ने हमेशा जनता के बीच में रहकर सदा उसके सुख दुख में भागीदार बने। उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर हर समुदाय के लिए कार्य किया। वे गांव रामशरण माजरा में युवाओं को संबोधित कर रहे थे।
इस कार्यक्रम में मनीष सैनी को युवा कांग्रेस लाडवा विधानसभा का महासचिव नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि सांसद नवीन जिंदल ने 10 साल सांसद रहते हुए जनता की सेवा की और आगे भी करते रहेंगे। लाडवा विधानसभा के प्रत्येक गांव में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ऐसी टीम गठित की जाएगी जो कांग्रेस पार्टी का प्रचार करेगी। इस मौके पर दीपक सैनी, अजय सैनी, गौरव सैनी, नितिन कंबोज, नवनीत सैनी, अंकित सैनी, मोहित जांगड़ा, अमित सैनी, लक्ष्य शर्मा, मनीष राणा, अंकित सैनी, अंकुश सैनी, सचिन सैनी, जोनी सैनी, मोहित सैनी, मोहित जैलदार, रवि सैनी, बलकार सैनी, विकाश सैनी, सुनीत सैनी, अमन, यश सैनी, विजय सैनी, पंच दीपक रामशरण माजरा, ऋषिपाल, सचिन सैनी, अक्षय, सुभम शर्मा, गुरिंद्र सिंह, पंच बलकार आदि मौजूद रहे।