फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर के 18 हजार बच्चे करेंगे गीता श्लोक उच्चारण : ज्ञानानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश भर के 18 हजार बच्चे करेंगे गीता श्लोक उच्चारण : ज्ञानानंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
तीन दिसंबर तक चलने वाले गीता महोत्सव के तैयारियों को लेकर वीरवार को गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने केडीबी स्थित मीडिया सेंटर में एक बैठक ली, जिसमें एसीएस केके खंडेलवाल और उपायुक्त सुमेधा कटारिया भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

बैठक में स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि गीता महोत्सव में पूरे प्रदेश से लगभग 18 हजार बच्चे पहुंच रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत थीम पार्क में सामाजिक समरस्ता का संदेश देते हुए और आध्यात्मिक परिवेश को परिभाषित करते हुए श्लोक उच्चारण करेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों को गीता के महत्व के बारे में अधिक से अधिक बताया जाए। इतना ही नहीं स्वच्छता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाए, ताकि स्वच्छता का संदेश और बेहतरीन तरीके से घर-घर पहुंच सके। इस मौके पर उपस्थित एसीएस केके खंडेलवाल ने कहा कि गीता महोत्सव को भव्य और शानदार तरीके से मनाया जा रहा है। इसलिए प्रतिभागी बच्चों से पूरी तैयारी करवाई जानी चाहिए। इस महोत्सव में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से स्काउट और एनएसएस के बच्चे भी शामिल होंगे। इस अवसर पर डीईओ नमिता कौशिक, प्रमोद कुमार, नंद किशोर, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें