अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला आज
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जंयती महोत्सव को लेकर राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 16 नवंबर को प्रात: 10 बजे राज्यस्तरीय कार्यशाला होगी। इस कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य सचिव केके खंडेलवाल और उपायुक्त सुमेधा कटारिया शिरकत करेंगी। इसके अतिरिक्त दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर कुुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के मीडिया सेंटर में भी एक कार्यशाला होगी। यह जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी नमिता कौशिक ने दी हैं।
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की मीटिंग आज
कुरुक्षेत्र। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों की एक मीटिंग का आयोजन लघु सचिवालय के सभागार में 16 नवंबर को प्रात: 11 बजे किया जाएगा। इस मीटिंग से संबंधित विभाग और अधिकारी अपने कार्यालय से संबंधित डाटा लेकर पहुंचे। यह जानकारी उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दी हैं। गीता महोत्सव के दौरान होंगे जादूगर सम्राट शंकर के कार्यक्रम गीता महोत्सव के दौरान मशहूर जादूगर सम्राट शंकर द्वारा अपनी जादू की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान 25 से 30 नवंबर तक मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के ऑडोटोरियम हाल में इन कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रतिदिन दो कार्यक्रमों में दोपहर एक बजे से तीन बजे और शाम चार बजे से छह बजे तक जादू के शो का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की सीईओ पूजा चांवरिया ने दी हैं।