फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की आवक तेज होने से मंडी में लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
धान की आवक तेज होने से मंडी में लगा जाम
विज्ञापन

इस्माईलाबाद।
कस्बा की अनाजमंडी में धान की आवक जोरों पर है। जाम से निपटने के लिए मंडी एसोसिएशन ने बुधवार को धान की खरीद बंद करने का निर्णय लिया था। वीरवार को मंडी में धान की आवक और अधिक होने के कारण फिर से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लग गईं। ये कतारें हाईवे तक पहुंचने के कारण वहां भी यातायात प्रभावित रहा। इस वर्ष धान की पीआर किस्म की बंपर फसल आने से मंडी में जाम की स्थिति उत्पन्न हुई है। उठान का कार्य भी धीमी गति से हो रहा है।
विज्ञापन

बनी है जाम की स्थिति : सचिव
मार्केट कमेटी सचिव रामकुमार दहिया ने भी माना कि इस समय मंडी में जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइनें अंबाला हिसार रोड तक पहुंच गई है। जाम को कम करने के लिए एक दिन के लिए धान की खरीद बंद की थी। उसका कुछ फायदा नहीं हुआ। अनाज मंडी में अभी तक 8,11,574 क्विंटल धान की आवक हुई है। सभी एजेंसियों को जल्द से जल्द माल उठाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि धान का सीजन के आरंभ में बरसात होने से कटाई रुक गई थी, लेकिन अब एकदम से कटाई का कार्य शुरू होने से सभी किसान धान की अपनी धान को मंडी में ला रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें