फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद में स्थापित होंगे दो नये पॉवर हाऊस : बेदी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को बिजली अधिकारियों की रिव्यू बैठक लेकर बिजली संबंधित कार्यों का समीक्षा की। बैठक में अभियंता राजेंद्र मोर ने जानकारी दी कि शाहाबाद के सुलखनी व डीग गांव में नये पावर हाउस स्थापित किए जाएंगे। जिसके पर तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि दो नये पावर हाउस स्थापित होने से दर्जनों गांवों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के प्रयासों से यह दोनों पावर हाउस अति शीघ्र स्थापित कर लिए जाएंगे। राज्यमंत्री ने कहा कि शहर के कुछ हिस्सों लाडवा चौक, हुडा, बराड़ा चौक, माजरी मोहल्ला एवं गुरुनानकपुरा में पहले 100 केवी के ट्रांसफार्मर थे, परंतु अब उनके स्थान पर 200 केवी के 5 ट्रांसफार्मर रखे गए है। उन्होंने कहा कि इन ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ने से वोल्टेज की दिक्कत नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित लंबित मामलों में पिछले 2 माह में लगभग 600 ट्रांसफार्मर बदले जा चुके है। एसडीओ राजेंद्र मौर ने बताया कि विभाग ने बिजली चोरी के मामलों में लाखों रुपये की रिकवरी भी की है और भविष्य में लाइन लास जैसी समस्या न हो, इसके लिए भी कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा नेता गौरव बेदी, अभियंता राजेंद्र मौर, कर्णराज तूर, सिमरण झरौली, रिंकू वैरागी, राजेंद्र सरपंच धुराला, हरप्रीत पाडलू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें