फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेडिकल कैंप में 120 लोगों ने उठाया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। सर्व समाज कल्याण सेवा समिति ने सिद्धार्थ हॉस्पिटल के सौजन्य से फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता डॉ. अंजलि शर्मा ने की। कैंप में ब्लड कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, यूरिक एसिड, ब्लड, शुगर, एचबी, लिपिड प्रोफाइल और हड्डियों की जांच नि:शुल्क की गई, जबकि अन्य टेस्ट में 20 प्रतिशत की छूट दी गई। 95 टेस्ट किए गए, जबकि 120 मरीजों ने कैंप में अपना चेकअप करवाया।
विज्ञापन

कैंप का संचालन डॉ. दीपक शर्मा के नेतृत्व में उनके सहयोगी स्टाफ डॉ. एम अय्यूब, शुभम, प्रिंस कुमार (लैब टेक्नीशियन), दीपक और शीतल द्वारा सौहार्दपूर्ण माहौल में किया गया। मरीजों को आधुनिक लैब उपकरणों से परीक्षण कर इलाज संबंधी सुझाव दिए गए।
शहरवासियों ने इस पहल का भरपूर लाभ उठाया और आयोजन को सफल बताया। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष राजेश सिंगला, उपप्रधान रणबीर वर्मा, चेयरमैन मदन लाल कथूरिया, प्रभारी कुमारी सविता मदान, मास्टर नरेंद्र शर्मा, श्याम लाल, नरेंद्र गौड़, पियूष राव तथा प्रकल्प प्रमुख गौरव सिंगला की भूमिका विशेष रही। कार्यक्रम के अंत में समिति द्वारा हॉस्पिटल के चिकित्सकों और स्टाफ को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें