कुरुक्षेत्र। गेट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के साथ यूआईईटी के शिक्षक। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। संस्थान के 12 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित गेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। सफल विद्यार्थियों में अनुराधा यादव, सिमरन वर्मा, टो कुमार यादव, हर्षित मुदगिल, मनीषा धनखड़, रेनू, गौरव सिंह, शिवांश सिंह, ज्योति काला, आर्यन मारीवाला और वंश यादव शामिल हैं। डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी व यूआईईटी के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि गेट परीक्षा मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा है जिसमें सामान्यतः विद्यार्थी अपने अंतिम वर्ष में भाग लेते हैं। विद्यार्थियों की सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समर्पित अध्ययन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि गेट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों जैसे आईआईटी और एनआईटी में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्हें छात्रवृत्ति और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलते हैं।