फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के हत्यारे को भेजा कारागार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव थाना के पोल्ट्री फार्म पर पत्नी की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी प्रदीप कुमार उर्फ राजू वासी अंगना पारा तहसील कैसरगंज जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश) को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर पिहोवा पुलिस को 12 जुलाई को दी अपनी शिकायत में पोल्ट्री फार्म संचालक प्रेमचंद वासी थाना ने बताया कि पांच-छह महीने पहले प्रदीप अपनी पत्नी शांति देवी के साथ उसके पोल्ट्री फार्म पर नौकरी करने आया था। 11 जुलाई देर रात पति-पत्नी का शराब पीने के दौरान झगड़ा हो गया था। इस झगड़े में प्रदीप ने शांति को धक्का दे दिया था, जिससे उसका सिर व मुंह दीवार में लगी कीलों से टकरा गया था। इसके बाद शांति देवी कमरे में चारपाई पर सो गई थी। सुबह शांति देवी चारपाई मृत मिली थी। इस मामले में पुलिस ने पोल्ट्री फार्म संचालक की शिकायत पर प्रदीप कुमार को नामजद किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें