फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 6.90 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में 12 नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/पिहोवा। कनाडा का वर्क परमिट देने का झांसा देकर 6.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन विज्ञापन देखकर समूह के कार्यालय में संपर्क किया था। थाना शहर पिहोवा में दर्ज लखविंद्र सिंह निवासी दीवान कॉलोनी ने बताया था कि उसने मोहाली में लोगों को विदेश भेजने वाले एक समूह का विज्ञापन देखा था। वह विज्ञापन देखकर अपने साथी रमेश वर्मा के साथ 24 सितंबर 2022 कार्यालय में गया था। वहां पर राधिका व राखी ने बातचीत में 16.20 लाख रुपये में परिवार समेत कनाडा का वर्क परमिट दिलाने का आश्वासन दिया। इसमें उसका चार महीने के अंदर और उसके परिजनों का वीजा उसके कनाडा पहुंचने के तीन महीने बाद लगवाने का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन

विश्वास करने उसने वीजा प्रक्रिया शुरू कराने के लिए 30 हजार 560 रुपये फीस दी। उसके बाद आठ व 10 अक्तूबर 2022 को 15.90 लाख रुपये उनके खाते में जमा कराए थे। इस रकम को देने के चार महीने बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसका कनाडा का वीजा नहीं लगवाया। आरोपी टालमटोल करते रहे और शिकायत करने की चेतावनी देने पर बतौर सिक्योरिटी एक चेक दे दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे 21 सितंबर 2023 को मेडिकल के लिए बुलाया, मगर बाद में मना कर दिया। आरोपियों के कहे अनुसार उसने 10 मई 2024 को चेक बैंक में लगाया, मगर चेक डिसऑनर हो गया। बाद में आरोपियों ने 16 लाख 20 हजार रुपये में से 9.30 लाख रुपये वापस किए और बकाया 6.90 लाख रुपये नहीं दिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवम, सिकंदर, गुरकर्ण सिंह ,आशीष, अमनदीप सिंह, राजबीर वर्मा, विजय तिवारी, बिरमदास, हरिंदर सिंह, भूपेंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह व समेत समूह संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें