फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुर्तगाल भेजने के नाम 12 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुर्तगाल भेजने के नाम पर 12 लाख 500 रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुकांतो दास वासी नजदीक वसंत विहार न्यू दिल्ली हाल वासी वनिता अपार्टमेंट उसमानपुर अहमदाबाद गुजरात के रूप में हुई है। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि 24 जुलाई पिहोवा एरिया के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने शिकायत में बताया कि मार्च 2019 में उसकी मुलाकात सुकांतो दास से पिहोवा में फोटोग्राफर कुलविंद्र की दुकान पर हुई थी। जान-पहचान होने पर आरोपी ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है तथा उसे सरकार से लाइसेंस प्राप्त है। वह उसे वर्क परमिट पर तथा उसके बच्चे को स्टडी वीजा पर पुर्तगाल भेज देगा। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। उनके पास अभी ऑफर चल रहा है और उसने 12 लाख रुपये में उनको पुर्तगाल भेजने का आश्वासन दिया था। उसके बहकावे में आकर उसने 08 अप्रैल 2019 को कुलविंद्र की दुकान पर आरोपी को तीन लाख रुपये कैश दिए थे। इस तरह आरोपी ने उसे झूठा आश्वासन देकर अलग-अलग समय पर 12 लाख पांच सौ लिए थे, लेकिन आरोपी ने उनको न पुर्तगाल भेजा और न ही उनके रुपये वापस दिए है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने आरोपी सुकांतो दास को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें