फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 12 लाख 53 हजार 170 युवा मतदाता करेंगे पहली बार मतदान : शांतनु शर्मा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर वोट का महत्वपूर्ण योगदान है। चुनाव आयोग चाहता है कि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव के पर्व को एक उत्सव की तरह मनाए। प्रदेश चुनाव विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 12 लाख 53 हजार 170 है, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य ही नहीं बल्कि युग निर्माता भी हैं। युवाओं को बूथ स्तर पर अपने क्षेत्र के किसी खिलाड़ी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, कलाकार को मतदान का आइकॉन बनाना चाहिए। चुनाव आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि उन्हें मतदान करने में कोई दिक्कत न आए। यदि वे पोलिंग स्टेशन पर न आ सके तो उनसे चुनाव विभाग के अधिकारी विकल्प लेंगे और उन्हें पोस्टल बैलेट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें