फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समाधान शिविरों में पहुंचे 12 फरियादी, नौ की समस्याएं निपटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिले में मंगलवार को समाधान शिविर लगाए गए। यह समाधान शिविर जिले में नगर परिषद व सभी नगर पालिकाओं में लगाए गए थे। हालांकि समाधान शिविर में पहुंची यह समस्याएं न के बराबर ही रहीं। अधिकारी समस्याओं का समाधान करने के लिए लोगों का इंतजार करते रहे। जिले में लगाए गए समाधान शिविरों में महज 12 समस्याएं ही पहुंची, जिनमें से नौ समस्याओं का निपटान मौके पर ही कर दिया गया। इन समस्याओं में लाडवा में दो, शाहबाद में तीन, बाबैन में एक और थानेसर की छह समस्याएं शामिल रहीं। जबकि तीन समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया, इसके लिए जांच कर समस्याओं को दुरुस्त किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिले के समाधान शिविरों में पहुंची इन समस्याओं में ज्यादातर प्रॉपर्टी आईडी और स्वामित्व योजना से संबंधित रही। जबकि तीन समस्याएं अतिक्रमण से संबंधित रही। इन समाधान शिविरों का आयोजन मुख्यमंत्री के आदेशानुसार किया गया था। सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगाए गए इन शिविरों में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारी सुबह से ही नगर परिषद में पहुंचना शुरू हो गए थे। हालांकि समस्याओं को लेकर लोग भी सुबह से ही नगर परिषद कार्यालय में आना शुरू हो गए थे।



शिविर में आने से दूर हुई समस्या : साहब सिंह
साहब सिंह का कहना है कि वे एनडीसी पोर्टल की समस्या को लेकर समाधान शिविर में पहुंचे थे। अब शिविर में आने के बाद समस्या का समाधान हो गया है। इस तरह के शिविर लगाने से फायदा होता है। भविष्य में भी ऐसे समाधान शिविर लगाए जाने चाहिए, ताकि लोगों को किसी भी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन




उम्मीद इस बार होगा समाधान : संजीव कुमार
संजीव कुमार का कहना है कि वे गली की नालियों में हो रही समस्या को लेकर समाधान शिविर पहुंचे थे, उम्मीद जताई कि इस बार समस्या का समाधान हो पाएगा। पहले भी नालियों की समस्या को लेकर शिकायत दर्ज करा चुका हूं, लेकिन समाधान नहीं हो पाया। इस बार अधिकारी समस्या को सुन रहे है। उम्मीद है कि अधिकारी इस समस्या का समाधान जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें