कुरुक्षेत्र। बाहरी राज्यों से आने वाले धान व चावल को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। 12 जगहों पर पुलिस ने नाकेबंदी की है और उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए आदेश दिए हैं। पुलिस ने कुरुक्षेत्र में थर्ड गेट, उमरी चौक, सेक्टर दो-तीन कट व झांसा चुंगी के पास नाकेबंदी की है। वहीं इस्माईलाबाद में कुम्हार माजरा, टयूकर बार्डर पर, शाहाबाद में बराड़ा रोड, अनाजमंडी लाडवा रोड, लाडवा में बन रोड, हिनौरी चौक, जैनपुर व पीर बाबा चौक पर नाके लगाए हैं।