फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जय मां दुर्गा क्लब द्वारा 11वां वार्षिक भगवती जागरण एवं भंडारा आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जय मां दुर्गा क्लब की ओर से छोटा बाजार स्थित कटरान गली (चौताला मोहल्ला) के मिश्रान पार्क में 11वां वार्षिक भगवती जागरण एवं भंडारा आयोजित किया गया। जागरण में हरियाणवी लोक गायक प्रेम शर्मा किरमिच सहित सोनू सूफी ने महामायी का गुणगान किया।
विज्ञापन

जागरण में मुख्यातिथि समाजसेवी अशोक मिश्रा ने परिवार सहित पूजन कर क्लब के सदस्यों द्वारा मां शाकंभरी देवी से लाई गई पवित्र ज्योत से जागरण की ज्योत प्रज्ज्वलित की। इसके बाद सर्वप्रथम गणपति आराधना व हनुमान सुमिरन पश्चात मां के भजनों से पंडाल गूंज उठा। जिला कुरुक्षेत्र के गांव किरमिच निवासी विख्यात हरियाणवी लोक गायक प्रेम शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों पर मां के भक्त खूब झूमे। इस बीच देवी देवताओं की वेशभूषा में अन्य कलाकारों द्वारा सुंदर व मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। आयोजकों द्वारा मुख्यातिथि अशोक मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
अशोक मिश्रा ने क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों का आभार जताया और सफल आयोजन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर अजय गुप्ता, गोपाल जोशी, अंशुल गौड़, अशोक गाबा, किरन कुमार, आरुष शर्मा, विजय गाबा, भानू गौतम, साहिल दुरेजा, रोहित वत्स इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें