फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले के 1185 विद्यार्थी ने उत्तीर्ण की बुनियाद की प्रथम स्तर की परीक्षा

Fri, 23 Feb 2024 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग और विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद प्रथम स्तर की परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया गया। जिले के 1185 विद्यार्थियों ने ये परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस परीक्षा में 3200 विद्यार्थियों ने भाग लिया था अब इसमें उत्तीर्ण विद्यार्थी 29 फरवरी को बुनियाद द्वितीय स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे। ये जानकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ तरसेम कौशिक ने दी।
उन्होंने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन के सर्वाधिक 35 विद्यार्थी बुनियाद द्वितीय स्तर की परीक्षा के लिए चयनित हुए और उन्होंने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र रहा जिसके 21 विद्यार्थी चयनित हुए। राजकीय उच्च विद्यालय बपदा-बपदी ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस विद्यालय के 18 विद्यार्थी बुनियाद लेवल दो की परीक्षा में सहभागिता करेंगे। डॉ तरसेम कौशिक ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय सिंह पूरा के छात्र शशांक राज पुत्र राजेश कुमार ने परीक्षा में सर्वाधिक 160 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया और द्वितीय स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा की छात्रा मनप्रीत पुत्री जसमेर ने 130 अंक प्राप्त हासिल किया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ की छात्रा कल्पना पुत्री सोनू ने 123 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि बुनियाद कार्यक्रम शिक्षा विभाग की अनूठी पहल है जिसके अंतर्गत राजकीय विद्यालयों को कक्षा नौंवी से प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे नीट, आईआईटी, जेई मेंस, एनडीए इत्यादि के लिए तैयार किया जाता है। जिला गणित विशेषज्ञ विजय भारद्वाज ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान शिक्षण को रुचिकर बनाने, विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे केवीपीवाई, एनटीएसई इत्यादि की तैयारी करवाई जा रही है। एईओ (खेल) राधे श्याम शर्मा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें