फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला में मिले 117 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो चिकित्सकों सहित 117 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि 117 मरीज ठीक हुए हैं। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि कुरुक्षेत्र में 117 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिले में अब तक 11 हजार 289 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 2 लाख 56 हजार 383 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 2 लाख 42 हजार 274 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। कहा कि अब तक 10 हजार 264 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 147 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 878 एक्टिव केस हैं। उधर, कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत एलएनजेपी अस्पताल 11 वैक्सीनेशन सेंटरों पर 3 हजार 987 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई गई।
इस्माईलाबाद। सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्य जोरों पर चल रहा है, जिसके तहत गांव दानीपुर, बालापुर, जंधेडी, कलावड में टीकाकरण अभियान चलाया गया। डॉ. सविता ने बताया कि इस अभियान के तहत इन गांवों के करीब 340 लोगों को वैक्सीन लगाने का कार्य किया गया। उन्होंने अपील की है कि इस टीकाकरण अभियान के तहत सभी ग्रामवासी वैक्सीन अवश्य लगवाएं, ताकि कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सके। इस मौके पर डॉ. महक, एएनएम डिंपल, सतविंद्र कौर, मेल हेल्थ वर्कर रामपाल, आशा वर्कर दीपा व सपना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें