फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिपली-थर्ड गेट सिक्स लेन प्रोजेक्ट का टेंडर रद्द होगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर के सबसे महत्वाकांक्षी पिपली- केयू थर्ड गेट सिक्स लेन प्रोजेक्ट का निर्माण कर रही एजेंसी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। करीब 37 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनी ने दो बार नोटिस दिए जाने के बावजूद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। अब पीडब्ल्यूडी विभाग ने इसे अंतिम नोटिस भेजा है। इसके अलावा आला अधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत करा दिया है। पंद्रह दिनों में नोटिस का जवाब न देने पर कंपनी का टेंडर रद्द कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया होगी। हालांकि इस सब में तीन माह तक ये प्रोजेक्ट और लटक सकता है।


मालूम हो कि 37.29 करोड़ की लागत से पिपली- केयू थर्ड गेट तक सिक्स लेन रोड बनाया जाना है। बीते तीन माह से ये प्रोजेक्ट अटका हुआ है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने पूर्व में भी दो बार निर्माणाधीन कंपनी को नोटिस भी दिया है। हालांकि निर्माण न करने के बारे में उस कंपनी ने विभाग को कोई जवाब नहीं दिया। अब विभाग ने शनिवार को फाइनल नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का समय दिया है। इस नोटिस का जवाब न देने पर विभाग की संबंधित कमेटी द्वारा टेंडर रद्द कर देगी। इसके बाद दोबारा से टेंडर प्रक्रिया शुरू की की जाएगी। इस प्रक्रिया में दो माह का समय लग सकता है । वहीं इस प्रोजेक्ट को शुरू हुए साढ़े सात माह बीत चुके है लेकिन अभी तक महज दो फीसदी ही कार्य हो पाया।
विज्ञापन


दिसंबर तक प्रोजेक्ट पूरा होने की है डेडलाइन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 4 जून 2015 को गीता द्वार से लेकर थर्ड गेट तक नौ किलोमीटर लंबे इस प्रोजेक्ट की घोषणा की थी। 20 सितंबर 2018 को विधायक सुभाष सुधा ने निमार्ण कार्य का शुभारंभ किया था। 19 दिसंबर 2019 तक इसके पूरा किए जाने की मियाद तय की थी।
विज्ञापन



दूसरी एजेंसी को दिया जाएगा टेंडर
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ मामचंद का कहना है कि संबंधित निर्माण एजेंसी को काम न करने पर दो बार नोटिस पहले दिए जा चुके है, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया और न ही काम शुरू किया है। वीरवार को विभाग ने कंपनी को फाइनल नोटिस जारी कर दिया है। इसके अलावा विभाग के अधिकारियों को भी अगली प्रक्रिया शुरू करने को लेकर अवगत करवा दिया है। फाइनल नोटिस का भी जवाब न देने पर पंद्रह दिन बाद कंपनी का टेंडर रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें