फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7880 फैमिली आईडी बनाकर कुरुक्षेत्र प्रदेशभर में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राज्य में सामाजिक सुरक्षा के तहत फैमिली डाटा तैयार किया जा रहा है। इसके तहत पूरे प्रदेश में 56 लाख से अधिक फैमिली आईडी तैयार की जानी हैं। कुरुक्षेत्र 7880 फैमिली आईडी तैयार कर प्रदेश में पहले स्थान पर है। चंडीगढ़ से आयोजित वीसी में वित्त एवं विभाग के एसीएस टीवीएसएन प्रसाद ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

एसीएस ने वीसी के माध्यम से सभी जिलों को आदेश दिए कि यह कार्य समयबद्ध तरीके से 31 जनवरी 2019 तक पूरा हो जाना चाहिए। वीसी के एडीसी अनीश यादव ने अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। बताया कि लोग अपनी फैमिली की पूरी डिटेल पब्लिक पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं। या फिर बीडीपीओ और नगर पालिकाओं के माध्यम से हार्ड कॉपी में डाटा भरकर जमा करवा सकते हैं। ई-दिशा केंद्र, ई-सरल केंद्र, कॉमन सर्विस सेंटर, नगर परिषद, नगर पालिका आदि कार्यालयों पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। इस फैमिली डाटा से आधार नंबर और मोबाइल नंबर भी लिंक किया जाएगा। इससे फैमिली की पहचान सुनिश्चित होगी और सहजता से सरकारी सुविधाओं का लाभ भी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें