फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली न जलाने को लेकर 30 गांवों पर नियुक्त होगा बीडीपीओ व तहसीलदार स्तर का अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने से रोकने के लिए 30 गांवों में नियुक्त होंगे बीडीपीओ और तहसीलदार स्तर के अधिकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त उपायुक्त अनिश यादव ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार लोगों को पराली व भूसे में आग न लगाने के प्रति विशेष जागरुकता अभियान चलाया जाएगा और राज्य सरकार की तरफ से कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी की योजनाओं के बारे में भी जागरूक जाएगा। वे सोमवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार की तरफ से पराली में आग न लगाने को लेकर किसी तरह की कोई स्कीम नहीं थी, लेकिन अब राज्य सरकार ने पराली का प्रबंधन करने के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की है। इसके लिए सरकार की तरफ से 25 मई से 15 जून तक विशेष जागरूकता अभियान भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी ग्राम सचिवों, कृषि विभाग के एडीओ को आदेश जारी कर दिए गए कि गांव-गांव में जाकर प्रशासन द्वारा उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार लोगों में जागरूकता लाएं और सरकार की योजनाओं को सबके सामने रखेंगे। इतना ही नहीं 30 गांवों पर एक तहसीलदार या बीडीपीओ को नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में पराली को आग लगाने से संबंधित मामलों में जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर काम किया जाएगा। डीसी ने कहा कि युवा पीढ़ी में जागरूकता लाने के लिए अगस्त में कृषि विभाग की तरफ से 130 स्कूलों में पर्यावरण विषय को लेकर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें