फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल बाद फिर कुरुक्षेत्र अनाज मंडी की चौधर एक प्रधान को मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पांच साल बाद फिर कुरुक्षेत्र अनाज मंडी की चौधर एक प्रधान को
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पांच साल बाद एक बार फिर कुरुक्षेत्र अनाज मंडी की चौधर एक प्रधान को सौंपी गई है। इसके लिए लाला वीरभान के नाम पर हल्के विरोध के बीच मंडी के आढ़तियों ने सहमति जताई। मंडी में एक एसोसिएशन बनाने को लेकर सुबह 11 बजे 59 नंबर दुकान पर मंडी भर के आढ़तियों की बैठक हुई, जिसमें एक ही यूनियन बनाने को लेकर निर्णय लिया जाना था। इस पर पांचों यूनियन ने सहमति जता चुकी थी। बैठक में पांचों यूनियन के प्रधान, बलविंद्र सिंह, टेक सिंह, सुशील सिंगला, दयाल चंद, रणवीर सिंह के अलावा पूर्व प्रधान अंग्रेज सिंह, दौलत राम, माया राम चंद्रभानपुरा, मुकंदलाल अरोड़ा, सुभाष किरमिच, जगतार काजल शामिल हुए। इस दौरान आढ़ती इंद्र फौजी ने सर्वसम्मति का आह्वान करते हुए प्रधान पद के लिए लाल वीरभान व नेम कुमार जैन के नाम का प्रस्ताव रखा। नेम कुमार जैन मौके पर उपस्थित नहीं थे। वीरभान जैन के नाम पर सभी आढ़तियों ने सहमति जताई। कुछ आढ़तियों ने हल्का विरोध भी किया, लेकिन वे शांत हो गए और प्रधान बनने के बाद वीरभान जैन को सभी ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें