फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद की अंजू मिगलानी को मिला इंपावर्ड वूमैन अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद की अंजू मिगलानी को मिला इंपावर्ड वूमैन अवार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
कत्थक नृत्य की प्रशिक्षिका अंजू मिगलानी को इंपावर्ड वूमेन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड मिगलानी को प्रतिमा रक्षा सम्मान समिति ने करनाल में सावित्री बाई फुले की जयंती पर अयोजित राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम में दिया। उल्लेखनीय है कि अंजू मिगलानी को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से गोल्ड मेडल एवं वूमेन एचीवर, थाईलैंड बेस्ट परफोर्मेंस अवार्ड, महाराष्ट्र की ओर से गुरु रत्न अवार्ड, गेम्स टैलेंट अवार्ड दुबई 2016, बेस्ट गुरु अवार्ड कोलंबो श्रीलंका और राष्ट्रीय रत्न अवार्ड 2017 से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

अंजू मिलगानी ने पत्रकारों से कहा कि कत्थक भारतीय संस्कृति और सभ्यता से जुड़ी कला है। वह चाहती हैं कि इसे अधिक से अधिक प्रासंगिक किया जाए। इसी कारण वह इस क्षेत्र में अधिक से अधिक छात्राओं को तैयार कर रही हैं। कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि इंपावर्ड वूमैन अवार्ड के लिए उन्हें देश भर की 100 महिलाओं में चयनित किया गया है। यह अवार्ड उन्हें दूसरे नंबर पर दिया गया। मिगलानी ने बेटियों के नाम संदेश में कहा कि समाज को बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें