फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की कार्यक्रमों को लेकर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने की कार्यक्रमों पर चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शास्त्री और प्रांत मंत्री कुलदीप पुनिया की उपस्थिति में गीता स्कूल में हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान वर्ष भगिनी निवेदिता सारधशति वर्ष है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेकर अपना जीवन भारत वर्ष की महिलाओं के विकास के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन

बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को अखिल भारतीय स्तर पर युवा दिवस के रूप में मनाती है। उन्होंने कुरुक्षेत्र जिला में युवा दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की योजना पर भी चर्चा की। उन्होंने दो से चार फरवरी तक हिसार में होने वाले परिषद के प्रांत अधिवेशन में कार्यकर्ताओं के अधिक से अधिक संख्या में हिस्सा लेने का आह्वान किया। सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कुलदीप पुनिया, विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सैनी, जिला संयोजक हिमांशु ठाकुर, विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुमित राणा, नगर मंत्री संदीप सजुमा, अजय सैनी, मंदीप सिंह, सतविंदर, पूनम, मधु, अजय शर्मा, ओमबिर राणा, राकेश, सहदेव, कमल, सूरज, योगेश, हरमन औलक, अमित, सतविंदर, रौकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें