फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभय चौटाला के दौरे को लेकर लगाई कार्यकर्ताओं की डयूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अभय चौटाला के दौरे के लिए लगाई ड्यूटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला के 30 दिसंबर को होने वाले पिहोवा दौरे को लेकर विधायक जसविंद्र संधू ने कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाईं। गांव कराह साहिब में संधू ने कहा कि इनेलो जनता के सामने भाजपा जनविरोधी नीतियों और सरकारी तंत्र में व्यापक भ्रष्टाचार की पोल खोलेगी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में जनता से 100 वादे किए थे, लेकिन तीन साल का समय बीत जाने के बाद भी भाजपा ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएम ने पिहोवा रैली में जो घोषणाएं की थीं, उन पर भी कोई काम शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा विधानसभा में भी जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। संगठन की मजबूती के लिए ईमानदार, संघर्षशील कार्यकर्ताओं को सम्मान जनक पद देने पर वरिष्ठ नेताओं से विचार होगा। संधू ने बताया कि 30 दिसंबर के कार्यक्रम को लेकर हलके को पांच जोन बाखली, थाना, इस्माईलाबाद, भोर सैदां और पिहोवा में बांटा गया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई गई है। जो हर गांव और शहर में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देंगे। इस मौके पर जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुल्तानी, हलका प्रधान कर्ण सिंह, अजमेर सिंह इस्हक, बलदेव सिंह, बिंदर, करतार सिंह, जरनैल सिंह, हिम्मत सिंह, अभया सिंह, रत्ना राम, यशपाल, प्यारा राम, बलजीत, कर्मा, महिंद्र, हाकम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें