फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 घंटे आधे शहर की बिजली सप्लाई रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
सिक्स लेन प्रोजेक्ट रेलवे रोड पर चल रहे कार्य के कारण वीरवार को करीब 11 घंटे तक बिजली सेवा ठप रही। इसकी वजह से करीब आधे शहर में बिजली के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि शहर के सौंदर्यीकरण और रेणुका सदन निकट छठी पातशाही से रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र तक सड़क पर सिक्स लेन प्रोजेक्ट का कार्य पिछले पांच महीने से जारी है।
विज्ञापन

इस रोड पर लगे पुराने घने पेड़ों की कटाई के साथ बिजली के खंभों पर लाइनें ठीक करने का काम जारी रहा। इसकी वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई को बंद रखा गया और सेक्टर 17, ज्योतिनगर, राजेंद्र नगर, गीता कालोनी, प्रताप कालोनी, इंदिरा कालोनी,दुखभंजन कालोनी और बैंक कालोनी सहित इसके आसपास के इलाकों में बिजली गुल रही। पिछले तीन दिन के भीतर आज यह दूसरी बार था जब बिजली सेवा ठप रही। मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से करीब तीन बजे तक 33 केवी में ब्रेक डाउन की वजह से यही हालात रहे थे। वहीं वीरवार को सिक्स लेन प्रोजेक्ट के कारण बिजली सप्लाई बाधित रही। हालांकि बिजली निगम ने इस कार्य को जल्दी से निपटाने के लिए कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र वर्मा की देखरेख में साइट पर 50 से ज्यादा बिजली कर्मियों को लाइनों को बदलने के लिए मुस्तैद किया था। बिजली निगम के मुताबिक उम्मीद थी कि शाम को पांच बजे तक बिजली सप्लाई सुचारू होगी, लेकिन शाम को बारिश की वजह से काम को जल्द निपटाने में काफी बाधा हुई। उन्होंने बताया कि निगम ने सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रखने का परमिट लिया था, लेकिन बारिश की वजह से यह काम करने में करीब तीन घंटे की देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें