कुरुक्षेत्र। जिले में सीएम विंडो की 10788 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। इस जिले में अब तक 11418 लोगों ने अलग-अलग विभागों से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। अहम पहलू यह है कि जिले में 94.48 प्रतिशत समस्याओं को समाधान किया जा चुका है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने लघु सचिवालय में सीएम विंडो की शिकायतों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि तहसीलदार थानेसर की ओर से 660, पंचायत विभाग की तरफ से 4670, डीआरओ की 342, तहसीलदार पिहोवा 271, तहसीलदार लाडवा 160, एलडीएम 709, सीईओ कुरुक्षेत्र 32,केडीबी 106, सीटीएम 18, डीएमसी 5, सीईओ डीआरडीए 71, एसडीएम शाहाबाद 114, तहसीलदार शाहाबाद 144, एमसी थानेसर 337,जिला परिषद 107, डीएसडब्ल्यूओ 53, ईओ एचएसवीपी 60, एडीसी 832, एसडीएम थानेसर ने 263 सहित अन्य विभागों ने सीएम विंडो की शिकायतों का समाधान किया है।
उन्होंने कहा कि जिन-जिन विभागों की समस्याएं लंबित है उस विभाग के अधिकारी शीघ्र अति शीघ्र समस्याओं का समाधान करना सुनिश्चित करें। इस जिले में 11418 सीएम विंडो की शिकायतों में से 10788 का समाधान किया जा चुका है। 90 शिकायतों पर एटीआर भेजी जा चुकी है, 255 शिकायतों पर स्पष्टीकरण लिया गया है। 534 शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए सीएम विंडो की शुरुआत की थी। संवाद
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू