फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मिशन बुनियाद के अंतर्गत बुनियाद स्तर-दो की परीक्षा के लिए 1125 विद्यार्थियों को किया चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मिशन बुनियाद के अंतर्गत बुनियाद स्तर-दो की परीक्षा के लिए 1125 विद्यार्थियों को चयनित किया है जो 28 जनवरी को होने वाली परीक्षा में भाग लेंगे। जिले से बुनियाद स्तर-1 की परीक्षा में 4180 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा 28 जनवरी को होगी तथा विद्यार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि बुनियाद लेवल-एक की परीक्षा में राजकीय माध्यमिक विद्यालय समसीपुर के छात्र पूर्व ने 180 अंक प्राप्त कर कुरुक्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय झिनझरपुर की छात्रा स्नेहा ने 125 अंक प्राप्त कर कुरुक्षेत्र में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संभालखी के छात्र कार्तिक एवं राजकीय माध्यमिक विद्यालय आलमपुर की छात्रा शिवम ने 115 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्योतिसर के सर्वाधिक 29 विद्यार्थियों का चयन बुनियाद स्तर दाे की परीक्षा के लिए हुआ है।
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर के 24 तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़ के 16 विद्यार्थियों का चयन बुनियाद स्तर-दो की परीक्षा के लिए हुआ तथा उन्होंने जिला में क्रमशः द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा ने कहा कि मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत राजकीय विद्यालयों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर परंतु बौद्धिक रूप से श्रेष्ठ विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से ही आईआईटी, नीट, एनडीए तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मुफ्त में करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें