फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर भारत का एकमात्र ऐतिहासिक वार्षिक मेला आज से लाडवा में

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लाडवा मेले का आज से होगा आगाज
- फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को लगता है मेला
- प्राचीन हनुमान मंदिर पर लगने वाले इस मेले में दूर-दूर से उमड़ेंगे श्रृद्घालु
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। प्रतिवर्ष लगने वाला हनुमान जी का 72वां वार्षिक मेला इस बार 12 मार्च से शुरू होगा। मेला फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष के प्रथम मंगलवार को चार दिन के लिए किया जाता है। यह हनुमान जी का यह एकमात्र मेला है। लाडवा के तीन सौ वर्षों से अधिक पुराने मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों में भारी आस्था है। इसके चलते मेले में बड़ी संख्या में आसपास तथा दूर-दराज के लोग हनुमान जी के दर्शन करने पहुंचकर मत्था टेक मन्नतें मांगते हैं। लाडवा के इस मंदिर में पहला हनुमान मेला देश की आजादी के साथ ही आयोजित किया गया। तभी से प्रतिवर्ष यह मेला धूमधाम से मनाया जाता है। मेले में होने वाले हरियाणवी सांग एवं नामी पहलवानों के दंगल लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र रहते हैं।
गौरतलब है कि हनुमान मंदिर का इतिहास 300 साल से ज्यादा पुराना है। बुजुर्गों का कहना है कि राजा अजीत सिंह द्वारा बनवाए गए माता बालासुंदरी मंदिर के समकालीन है। कस्बे के दक्षिणी छोर पर स्थित एक बड़े टीले पर छोटी ईंटों एवं चूने से बना हुआ एक छोटा-सा मंदिर विद्यमान था। टीले के नीचे एक तालाब था। राजस्व रिकार्ड में इसे रामेश्वर तालाब कहा गया है। जबकि आम बोलचाल में इसे रामसर कहा जाने लगा। रामसर तालाब में महिलाएं कार्तिक मास में पुण्य स्नान , सांझी एवं जौ के ज्वारे प्रवाहित करतीं थीं। पुराने समय में इस मंदिर के आसपास के जंगल में चरवाहे पशु चराते थे और राह चलते लोग ही मंदिर के बाहर स्थित पेड़ों की छांव में विश्राम करते थे, मंदिर में शीश नवाते थे। काफी लोगों की मन्नतें पूरी होने के बाद में धीरे-धीरे मंदिर में श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुरू हुआ और लोगों की आस्था मंदिर के प्रति बढ़ने लगी। अब हर मंगलवार को मंदिर में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है और मंदिर में सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ एवं कीर्तन चलता है।
विज्ञापन


नकुड वाले बाबा की प्रेरणा से हुआ मंदिर का जीर्णोद्धार
लाडवा निवासी बाबू धर्मचंद गुप्ता एवं बाबू मुनीलाल बंसल के प्रयासों से इस मंदिर के रखरखाव एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए अन्य कार्य किए गए। बाबा जहान सिंह जी नकुड वालों के लाडवा में आगमन के बाद उनकी प्रेरणा से मंदिर के जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ और श्री सनातन धर्म महाबीर दल ने इसकी बागडोर संभाली। मंदिर में ह नुमान जी के मंदिर एवं रामेश्वर तालाब का जीर्णोद्धार कर इसे भव्य रूप प्रदान किया गया। सत्संग के लिए एक विशाल हाल एवं क्षेत्र के मरीजों के लिए एक बड़ा आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल एवं आई केयर सेंटर का निर्माण किया गया।
विज्ञापन


हनुमान जी के मंदिर के साथ ही छह अन्य देवालय भी
मंदिर परिसर में कुल सात देवालय बने हुए हैं। इनमें मुख्य प्राचीन मंदिर में हनुमान जी की आठ फुट ऊंची भव्य प्रतिमा विराजमान है। इसके साथ ही बने मंदिरों में क्रम से भगवान चतुर्भुज विष्णु, संतोषी माता, राम दरबार, बाबा जहान सिंह नकुड वाले एवं मां दुर्गा की अष्टभुजी भव्य प्रतिमाएं विराजमान हैं तथा एक शिवालय बना हुआ है। रामेश्वर तालाब का जीर्णोद्धार करके उसके बीचोंबीच एकादश रूद्रों की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें