फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर सम्मेलन में जुटे एबीवीपी के सैकड़ों छात्र नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। छात्र संगठन एबीवीपी द्वारा जल्द ही मेरा कॉलेज-मेरी समस्या, मेरी कक्षा-मेरी समस्या अभियान चलाया जाएगा। मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में आयोजित सम्मेलन के दौरान उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने इसकी घोषणा की। इस दौरान कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के अलावा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच संचालन प्रांत सह मंत्री प्रीति सोनी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौरव सैनी ने किया। कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री कुलदीप पुनिया ने छात्र नेताओं को एबीवीपी की कार्यपद्धति एवं इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पूर्व में 10 साल कांग्रेस की और पांच साल इनेलो की सरकार रही, लेकिन किसी ने छात्र संघ चुनाव नहीं कराए। इन्हें डर था कि छात्र संघ चुनाव से लीडरशिप बाहर आती, जिससे इनकी वंशवाद की राजनीति खत्म हो जाती। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि एबीवीपी ऐसा राष्ट्रवादी विचारधारा का संगठन है, जो छात्र शक्ति को राष्ट्रवाद से जोड़ता है। उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने कहा कि हरियाणा में जो छात्र संघ चुनाव बहाल हुए हैं, यह विद्यार्थी परिषद के 1996 से निरंतर संघर्षों का परिणाम है। सरकार से मांग है कि छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराएं और चुनाव की तिथि जल्द घोषित करें। कहा कि छात्र संघ चुनाव के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता समस्याओं के समाधान के लिए जिले के प्रत्येक शिक्षण संस्थान में मेरा कॉलेज-मेरी समस्या, मेरी कक्षा-मेरी समस्या अभियान चलाए और विद्यार्थियों को जोड़े। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री कुलदीप पुनिया, केयू अध्यक्ष सुमित राणा, जिला संयोजक संदीप सजूमा एवं मानसी छाबड़ा, विभाग प्रमुख सुभाष कलसाना, केयू सचिव ओंकार राणा, विकास शर्मा, प्रवीण गर्ग, अमित दुबे, विनय, यूनिवर्सिटी कालेज अध्यक्ष श्याम रावत, सचिव अंजलि ठाकुर, उपाध्यक्ष विकास सैनी, अजय, महिमा, अजय सैनी, अंकुश,परमिश चौधरी, धीरज यादव, अभिजीत छोक्कर, ब्रिज, पर्वत, रविरंजन तथा अनु शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें