फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमिफाईनल में जीत पर भारतीय हॉकी खिलाडिय़ों के घर खुशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-54
विज्ञापन

सेमीफाइनल में जीत पर भारतीय हॉकी खिलाड़ियों के घर खुशी का माहौल
- भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर रहीं शाहाबाद की तीन खिलाड़ी
- फाइनल फतेह कर जीतेंगे एशियन गेम्स का सोना : रानी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। एशियन खेलों में भारतीय महिला टीम की सेमीफाइनल में जीत से शाहाबाद में कप्तान रानी रामपाल, नवजोत कौर व नवनीत कौर के घर में खुशी का माहौल है। अब फाइनल में जीत की अरदास हॉकी खिलाड़ियों के परिजनों व हॉकी प्रेमियों ने शुरू कर दी है।
बुधवार रात जैसे ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमिफाइनल में जीत हासिल की, हॉकी प्रेमी बधाई देने शाहाबाद की हॉकी खिलाड़ियों के घर पहुंच गए। एशियन खेलों में कोच बलदेव सिंह से प्रशिक्षित शाहाबाद की रानी रामपाल देश की टीम की कप्तानी कर रही हैं। शाहाबाद की ही नवजोत व नवनीत टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं। कोच बलदेव सिंह ने कहा कि फाइनल की जंग फतेह करने के लिए खिलाड़ियों को आत्मविश्वास को मजबूत करना होगा। इस टीम ने चाइना जैसी प्रभावी टीम को परास्त किया है और ऐसे में टीम का हौसला दोगुना हो चुका है और बस अब जरूरत है एक जज्बे की जो इस टीम को जीत दिला सकता है। हॉकी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ओलंपियन संजीव डंग, गुरदीप सिंह, संदीप कौर मान, जसजीत कौर, राजविंद्र कौर, सरबजीत कौर, जसदीप कौर, रमणीक कौर, सिमरदीप कौर, सुमन बाला, जवायदीप कौर व हरप्रीत कौर ने खुशी जताते हुए इसका श्रेय कोच बलदेव सिंह को दिया है।
विज्ञापन


बेटियों ने बढ़ाया देश का गौरव
हॉकी खिलाड़ियों के परिजनों रामपाल, बूटा सिंह, सतनाम सिंह आदि ने कहा कि बेटियों ने टीम को फाइनल तक पहुंचा कर देश का गौरव बढ़ाया है। इसलिए हर देशवासी को प्रार्थना करनी चाहिए कि उनकी बेटियां फाइनल में भी जीत हासिल करें।

संतुलन व प्रभावी ढंग से खेलेगी टीम : रानी
पत्रकारों से फोन पर बातचीत में रानी रामपाल ने कहा कि फाइनल मुकाबला बड़ा ही रोचक होगा और उनकी टीम का प्रयास होगा कि इसे तरफा ही जीता जाए। इसके लिए हर खिलाड़ी जीत के जज्बे के साथ मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा कि चाइना को परास्त करने के बाद हर खिलाड़ी में नयी स्फूर्ति व जोश है और यही जोश फाइनल जितवाने में कारगर साबित होगा।
विज्ञापन


फाइनल की जीत पर खड़ी है टीम : नवजोत व नवनीत
भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी नवजोत व नवनीत ने कहा कि उनकी टीम फाइनल की जीत पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि इस सुनहरे अवसर को भारतीय टीम अपने हाथ से नहीं जाने देगी और इस फाइनल की जंग में फतेह जरूर हासिल करेगी और देश का गौरव बढ़ाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें