फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत के ऐतिहासिक मैदान में 2 सितंबर को पार्टी का होगा आगाज : सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: यह समाचार विज्ञापन विभाग से संबंधित है।
विज्ञापन

फोटो 53
पानीपत के ऐतिहासिक मैदान में 2 सितंबर को पार्टी का होगा ऐलान : सैनी
- विधिवत रूप से पार्टी लोकतंत्र सुरक्षा मंच का होगा एलान
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पानीपत के ऐतिहासिक मैदान में 2 सितंबर को एक विशाल जन सम्मेलन होगा और पार्टी का विधिवत रूप से ऐलान कर दिया जाएगा। सांसद सैनी ने बताया कि 2 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व है। प्राचीन मान्यता के अनुसार कंस के अत्याचारों से छुटकारा पाने के लिए भगवान कृष्ण ने जन्म लिया। इसी प्रकार धक्केशाही जोरजबरदस्ती व दवाब के खिलाफ लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी का जन्म होगा। पार्टी सभी दस लोकसभा व 90 विधानसभा की सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी के पांच मुद्दे हैं - 100 प्रतिशत आरक्षण, हम दो हमारे दो, एक परिवार एक रोजगार, मनरेगा को किसानों से जोड़ना, राज्यसभा को खत्म करना। 2019 में जनता ने साथ दिया तो वे जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पहले चार मुद्दों को लागू करेंगे। उन्होंने कांग्रेस, इनेलो व भाजपा पर व्यंग्य कसते हुए कहा कि ये राजनैतिक दल मेंढक की तरह बरसात में यानि चुनाव के समय टर -टर जरूर करते हैं पर इन्होंने देश को लूटने के सिवाय कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें