फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडियो वायरल प्रकरण में विजीलेंस जांच शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडियो वायरल मामले में विजिलेंस हरकत में, नपा प्रधान को नोटिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
नगर पालिका पिहोवा की प्रधानगी के लिए खरीद फरोख्त और पैसों के लेनदेन का मामला सुर्खियों आने और विधानसभा में हंगामा होने बाद इस मामले को स्टेट विजिलेंस को सौंप दिया गया है। इस मामले में पिहोवा नगर पालिका के अध्यक्ष अशोक सिंगला को विजिलेंस का नोटिस भेजा गया है। साथ ही जांच प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पूर्व मंत्री बलबीर सैनी को तलब किया गया है। इसकी पुष्टि दोनों नेताओं ने की है। हालांकि, दोनों ही इस मामले में ज्यादा बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन

पता चला है कि विजिलेंस टीम ने पिहोवा में भी कुछ लोगों से पूछताछ की है। हालांकि, जिस ऑडियो की वजह से हरियाणा की राजनीति में हंगामा मचा है, उसमें मुख्य रूप से दो लोगों पिहोवा नगर पालिका के प्रधान और भाजपा के नेता व पूर्व मंत्री बलबीर सिंह की आवाज मानी जा रही है। इन दोनों नेताओं की आवाज बेहद स्पष्ट है। इसके बाद विधानसभा में इस मामले की जांच कराने का आश्वासन मुख्यमंत्री भी दे चुके हैं। क्योंकि, इस मामले में सीधे रूप से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती और उनके पुत्र का नाम आया है। इसके बाद विपक्ष ने विधानसभा में भारती के इस्तीफे की मांग तक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें