फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिबजादों के शहीदी पर्व पर निकाली चेतना मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
साहबजादों के शहीदी पर्व पर निकाली चेतना मार्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के साहबजादों के शहीदी पर्व को समर्पित चेतना मार्च निकाला गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं से आरंभ हुआ यह चेतना मार्च विभिन्न स्थानों से होकर गुरुद्वारा साहिब पातशाही नौवीं में संपन्न हुआ।
विज्ञापन

गुरु चरणों में अरदास के साथ शुरू हुए चेतना मार्च में एसकेएस गुरुकुल, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुरुक्षेत्र, बीआर इंटरनेशनल स्कूल कुरुक्षेत्र, डीएवी पब्लिक स्कूल लुखी, जयहिंद मानस पब्लिक स्कूल पिपली, किड्स जॉन कुरुक्षेत्र और निवेदिता स्कूल कुरुक्षेत्र के करीब 500 विद्यार्थियों ने शिरकत की। समापन कार्यक्रम को वैरटैक्स ओवरसीज सर्विस कुरुक्षेत्र ने प्रोत्साहित किया। बच्चों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार हरभजन सिंह मसाना, एसजीपीसी की पूर्व सदस्या बीबी रविंदर कौर, हरियाणा सिख परिवार के प्रदेश अध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना, सिख मिशन इंचार्ज मंगप्रीत सिंह, सब ऑफिस प्रभारी परमजीत सिंह दुनियामाजरा, मैनेजर अमरिंदर सिंह, गुरमुख सिंह, प्रताप सिंह, अमरीक सिंह, ज्ञानी नरिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, पूर्ण सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें