फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यशपाल मलिक 28 को लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
यशपाल मलिक 28 को लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान बलदेव राठी ने बताया कि 28 दिसंबर को समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक दोपहर एक बजे कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बलदेव राठी मंगलवार को लाडवा में समिति के प्रदेश महासचिव आशीष फौजदार के कार्यालय में समिति के सदस्यों की बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 मार्च 2017 को सरकार से हुए समझौते के प्रति सरकार का रवैया उदासीन है। सरकार समझौते की शर्तों को पूरा करने के प्रति गंभीर नहीं है। इससे जाट समाज सहित छह अन्य जातियों में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि नौकरियों में जाति आधारित गणना करना तर्क संगत नहीं है, न ही यह गणना सही आंकड़े प्रस्तुत कर रही है। जाट समाज ने अपने स्तर पर जाटों के पिछड़ेपन के साक्ष्य पिछड़ा वर्ग आयोग के समक्ष पेश करने की तैयारी कर ली है। उन्होंने बताया कि 28 दिसंबर को यशपाल मलिक कुरुक्षेत्र जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। साथ ही आरक्षण सहित अन्य सभी मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। इस अवसर पर उनके साथ आशीष फौजदार, जस्सी बरोट, साहब सिह जैनपुर, जरनैल सिह, रणधीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें